{"_id":"5cf2a250bdec2207680eca93","slug":"155940518116-patiala-news55","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा बेचने से इंकार करने पर ससुराली करते थे तंग, फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशा बेचने से इंकार करने पर ससुराली करते थे तंग, फंदा लगाकर जान दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। थाना सिटी समाना के अधीन पड़ते गांव मुरादपुरा में नशा बेचने से इनकार करने पर ससुरालवालों के परेशान करने पर विवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और सास को नामजद कर लिया है। अभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
थाना सिटी समाना से मामले के जांच अधिकारी एएसआई जयप्रकाश ने बताया कि संगरूर की इंदिरा बस्ती की रहने वाली गुलाब कौर ने बयान दिया है कि उनकी बेटी लखविंदर कौर (32) की शादी करीब 10 साल पहले गांव मुरादपुरा के रहने वाले राजविंदर सिंह के साथ हुई थी। राजविंदर सिंह को उसकी सास सीतो ने गोद लिया हुआ था। पुलिस के मुताबिक लखविंदर कौर को पति व सास की ओर से नशा बेचने के लिए मजबूर किया जाता था। पुलिस के मुताबिक लखविंदर कौर ऐसा करने से इनकार कर रही थी। इस कारण उसे ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे। तनाव में आकर लखविंदर कौर ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।