{"_id":"5c8a8502bdec2213e9290f04","slug":"131552581890-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वाहनों की टक्कर में हुये झगड़े में चली गोली, 2 नौजवान गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो वाहनों की टक्कर में हुये झगड़े में चली गोली, 2 नौजवान गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडरेज मामले में चली गोली, 2 युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा। धमौली रोड पर बुधवार देर रात दो वाहनों में टक्कर हो जाने से एक नौजवान ने तकरार के बाद अपनी पिस्तौल से गोली चला दी। जिसके कारण दूसरे वाहन में सवार दो युवक घायल हो गए। जिनमें एक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल मनमोहन सिंह ने सिटी पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि वह बुधवार रात को इंडिगो कार में अपने दोस्त बलजीत सिंह निवासी धमौली के साथ वापिस अपने घर जा रहे थे। तभी उनकी कार की गणेश नगर के नजदीक सड़क क्रॉस कर रही स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई। तभी कार सवार गुरप्रीत सिंह निवासी गांव कॉमी कलां और उसका एक और साथी तकरार करने के बाद गाली गलौज करने लग गए और मारपीट शुरू कर दी। इतने में गुरप्रीत सिंह ने अपनी पिस्तौल निकाल कर फायर कर दिया। पुलिस ने अस्पताल में उपचाराधीन मनमोहन सिंह के ब्यान पर पर गुरप्रीत सिंह और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंधी सिटी थाना प्रभारी भुपिन्द्र सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।