{"_id":"5995e0a94f1c1b98128b467b","slug":"11502994601-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने भाई को तेल डाल कर जिंदा जलाने का किया प्रयास।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई ने भाई को तेल डाल कर जिंदा जलाने का किया प्रयास।
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
90 प्रतिशत जले व्यक्ति को चंडीगढ़ किया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा। हलका घनौर के गांव नारायणगढ़ में वीरवार सुबह सगे भाई ने अपने भाई के ऊपर तेल डाल कर आग लगाकर जलाने का मामला सामने आया है। जमीन विवाद के चलते नारायणगढ़ निवासी दोनों भाई रमेश कुमार व अंबाला के रणजीत नगर रहते उजागर सिंह की आपसी कलह इतनी बढ़ गई कि रमेश ने उजागर के ऊपर तेल डाल कर आग लगा दी। इससे उजागर बुरी तरह झुलस गया। गांववासी उसे राजपुरा के सरकारी अस्पताल ले गए वहां डाक्टरों ने उसे पटियाला के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं रजिंदरा अस्पताल के डाक्टरों ने उजागर की हालत ज्यादा गंभीर बताते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस थाना घनौर मुखी रघुवीर सिंह ने बताया कि केस की जांच की जा रही है। उजागर सिंह के बयानो के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।