फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   चोरी के आरोपी ने की सुसाइड की कोशिश

चोरी के आरोपी ने की सुसाइड की कोशिश

Fri, 16 Feb 2018 04:32 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोपी ने की सुसाइड की कोशिश
चोरी के आरोपी ने पूछताछ दौरान थाने में की आत्महत्या की कोशिश
विज्ञापन

आरोपी ने दफ्तर की खिड़की के शीशे में मारा सिर, घायल
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
चोरी के आरोपी नौजवान ने थाना त्रिपड़ी में पूछताछ दौरान मुंशी के दफ्तर की खिड़की के शीशे में सिर मार कर आत्महत्या करने की कोशिश की। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मामले के जांच अधिकारी एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि आठ फरवरी को त्रिपड़ी इलाके की तीन दुकानों में हजारों की नगदी, मोबाइल, सीसीटीवी कैमरों के रिकार्डर चोरी हुए थे। इस केस में 20 साल के प्रिंस निवासी भगत सिंह कालोनी को त्रिपड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी का अदालत से पुलिस रिमांड लिया गया था। आरोपी से तफ्तीश कर रहे हवालदार दविंदर सिंह ने सुबह करीब साढ़े 11 बजे जब उसे पूछताछ के लिए त्रिपड़ी थाने की हवालात से बाहर निकाला और उसे मुंशी के दफ्तर में लाया गया। इसी दौरान आरोपी प्रिंस अचानक से उठा और मुंशी के दफ्तर की खिड़की के शीशे में अपना सिर दे मारा। जिससे वह घायल हो गया। उसका इलाज अस्पताल से कराया गया और अब पुलिस ने उसके खिलाफ आत्महत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed