फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   100 ग्राम हेरोइन समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार

100 ग्राम हेरोइन समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार

Mon, 22 Oct 2018 10:35 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
100 ग्राम हेरोइन समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार
हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

राजपुरा। पुलिस ने दो कार सवार लोगों को 100 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। थाना सिटी में दर्ज मामले के अनुसार एएसआई नरपिंदर पाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ गगन चौक के पास गश्त पर थे। इस दौरान एक कार को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। इसमें सवार दो व्यक्तियों से 50-50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उनकी पहचान मालेरकोटला निवासी मोहम्मद ताहीर और मोहम्मद माजिद के तौर पर हुई है। इन दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।


स्कूटर की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत
राजपुरा। एक स्कूटर सवार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। अस्पताल में उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मूल रूप से नेपाल और हाल में पटियाला रोड अग्रवाल केमिकल फैक्ट्री में रहने वाले खागिन्द्रा ने थाना सिटी में शिकायत दर्ज करवाई की उसका भाई खटका राजपुरा में कचहरी के पास जा रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार स्कूटर ने उसके भाई को टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। स्कूटर चालक मौके से स्कूटर भगाकर ले गया। शिकायत पर पुलिस ने स्कूटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed