{"_id":"5bbe2ced867a55283926c824","slug":"101539189997-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर अपराधी धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर अपराधी धरा
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ पुलिस की गिरफ्त से राजविंदर राजू पटियाला में काबू
आरोपी खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 10 मामले दर्ज
आरोपी से 315 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। चंडीगढ़ पुलिस की गिरफ्त से भागे शातिर अपराधी राजविंदर सिंह उर्फ राजू निवासी नया गांव मोहाली को पटियाला में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 315 बोर की एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 10 केस दर्ज हैं।
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि सन्नौर पुलिस पार्टी जोडियां सड़क पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर नानकसर गुरुद्वारा सन्नौर के पास रेड करके राजविंदर सिंह उर्फ राजू निवासी नया गांव मोहाली को काबू किया गया। आरोपी के पास से 315 बोर की पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत थाना सन्नौर में केस दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि यह अपराधी चंडीगढ़ पुलिस की गिरफ्त से 27 अगस्त 2018 को फरार हो गया था। यह कई केसों में वांटेड है। आरोपी के खिलाफ मोहाली, खरड़, लालडू़ और चंडीगढ़ करीब 10 मामले दर्ज हैं। राजविंदर को एक केस में दोषी करार दिया जा चुका है।