फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   एौ ही रात में पांच दुकानों में चोरियां

एौ ही रात में पांच दुकानों में चोरियां

Thu, 26 Jul 2018 10:13 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
एौ ही रात में पांच दुकानों में चोरियां
शुतराणा में एक ही रात में कई दुकानों के ताले तोड़े,
विज्ञापन

लाखों का कीमती सामान चोरी, पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। कस्बा शुतराणा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बाजार में बुधवार देर रात चोरों ने पांच दुकानों के ताले तोड़ वहां से कैश व लाखों की कीमत का सामान चुरा लिया और फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने केस दर्ज करके मामलों में जांच शुरू कर दी थी। चोर ने जिन पांच दुकानों के ताले तोड़ चोरियां कीं, उनमें प्रेम टेंट एंड केटरिंग हाउस, कमल मेडिकल स्टोर, बाबा करियाना स्टोर और केएस टेलर शामिल हैं। पीड़ित दुकानदारों प्रेम सिंह, कमल कुमार और केवल सिंह ने बताया कि वह लोग शाम को अपनी दुकानें बंद करके अपने-अपने घरों को चले गए थे। रात को चोरों ने उनकी दुकानों के शटर व ताले तोड़कर गल्लों में पड़े कैश और लाखों की कीमत के सामान को चुरा लिया। दुकानदारों ने कहा कि नेशनल हाईवे होने के कारण रात को इस बाजार में बड़ी गिनती में स्ट्रीट लाइटें जलती हैं। दुकानों के सामने पुलिस का नाका भी होता है। इतनी सुरक्षा के बीच चोरी होना कई शक पैदा करता है। दुकानदारों ने बताया कि उनकी दुकानों में सीसीटीवी कमरे लगे थे, जिस कारण चोरों की तस्वीरें उनमें कैद हो गई हैं। उधर पुलिस इन तस्वीरों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed