फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   गांव नलास में आग से झुलसे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

गांव नलास में आग से झुलसे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Sat, 14 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
गांव नलास में आग से झुलसे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
आग से झुलसे व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

अंधविश्वास के कारण पत्नी ने खुद को लगाई थी आग
बचाते वक्त झुलसा था पति, पत्नी की मौके पर हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा। सब डिविजन राजपुरा के गांव नलास में एक व्यक्ति की पत्नी को आत्महत्या से रोकते वक्त उसकी आग बुझाते समय बुरी तरह झुलस गया और शुक्रवार को शाम उसकी मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी की शुक्रवार को ही मौत हो गई थी। गांव नलास निवासी दविंद्र कौर का विवाह 11 वर्ष पहले तलविंद्र सिंह के साथ हुआ था, जिनका एक सात वर्षीय बेटा भी है। दविंद्र कौर धार्मिक प्रवृति की ग्रेजुएट महिला थी, जिसने सुसाइड नोट में लिखा था कि उसके गुरु ने सपने में दर्शन देकर कहा है कि वह अपनी जिंदगी का मोह त्याग दे, इतना कहकर वह घर के चौबारे में चली गई और खुद को आग लगा दी और मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं पत्नी को बचाने के प्रयास में पति तलविंद्र सिंह भी बुरी तरह करीब 70 प्रतिशत झुलस गया। जिसे उपचार के लिए चंडीगढ़ के जीएमसीएच सेक्टर-32 में दाखिल करवाया गया। जहां पर शुक्रवार शाम तलविंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक तलविंद्र सिंह फतेहगढ़ साहिब के सिविल सर्जन आफिस हेल्थ कार्पोरेशन में सरकारी नौकरी करता था। जबकि पत्नी स्कूल के बच्चों को निशुल्क ट्यूशन पढ़ाती थी। गांव नलास के सरपंच जसबीर सिंह ने बताया कि दोनों पति-पत्नी की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। क्योंकि दोनों धार्मिक प्रवृति के साथ समाज सेवी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed