फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   तीन घरों में एक ही रात में चो रियां

तीन घरों में एक ही रात में चो रियां

Tue, 10 Jul 2018 10:17 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
तीन घरों में एक ही रात में चो रियां
तीन घरों से 50 तोला सोना और एक लाख कैश चोरी
विज्ञापन

बहादुरगढ़ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। कस्बा बहादुरगढ़ के पास पड़ते गांव आलमपुर और कौली में सोमवार देर रात तीन घरों में चोरियां हो गईं। चोर इन घरों से 50 तोला सोना और एक लाख कैश उड़ाकर ले गए। खबर लिखे जाने तक बहादुरगढ़ पुलिस चौकी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

चोर गांव आलमपुर के दो घरों से 48 तोला सोना और 50 हजार कैश और गांव कौली में एक घर से दो तोला सोना और करीब 55 हजार रुपये कैश चोरी करके ले गए। चोरी किए सोने की कीमत 15 लाख से अधिक की बताई जा रही है। गांव आलमपुर के रहने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ने बताया कि वह सोमवार रात करीब 11 बजे सोए थे। जब तड़के चार बजे उठे तो देखा कि घर का सारा सामान उथल-पुथल पड़ा हुआ था और अलमारी में से सामान बाहर निकालकर फेंका गया था। चेक करने पर पता लगा कि चोर घर में पड़ा करीब 45 तोला सोना जिसमें सारे परिवार के गहने और 50 हजार रुपये कैश चोरी करके ले गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत बहादुरगढ़ पुलिस चौकी को चोरी की सूचना दी। इसी गांव के एक अन्य घर से चोर करीब तीन तोला सोना और पांच हजार रुपये कैश चोरी करके ले गए। साथ लगते गांव कौली से भी चोर दो तोला सोना, तीन बालियों की जोड़ियां, दो पायल के जोड़े और 50 हजार के करीब कैश चोरी करके ले गए। मौके पर फोरेंसिक टीम व बहादुरगढ़ चौकी इंचार्ज पुलिस पार्टी समेत पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed