फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Contract workers of hospitals will take out fury march in the city by putting PPE kit

पीपीई किट डाल शहर में रोष मार्च निकालेंगे अस्पतालों के ठेका कर्मी

Tue, 31 Aug 2021 09:53 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Contract workers of hospitals will take out fury march in the city by putting PPE kit
पटियाला। सरकारी मेडिकल कालेज, डेंटल कालेज, सरकारी राजिंदरा अस्पताल, टीबी अस्पताल के काम छोड़ो हड़ताल पर चल रहे कांट्रेक्ट और आउटसोर्स मुलाजिमों ने ऐलान किया है कि दो सितंबर यानी वीरवार को पीपीई किट पहनकर शहर में रोष मार्च निकालते हुए सरकारी माता कौशल्या अस्पताल में सिविल सर्जन दफ्तर के आगे रैली की जाएगी। वहीं अगले दिन पंजाब सरकार के खिलाफ अर्थी फूंक प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन

ठेका मुलाजिमों ने मंगलवार को भी राजिंदरा अस्पताल के कैंपस में काम छोड़ो हड़ताल रोष रैली की और पंजाब सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी। इस मौके रैली को संबोधित करते हुए मुलाजिम नेताओं दर्शन सिंह लुबाना, राम किशन ने मांग की कि नर्सिंग, पैरा मेडिकल और दर्जा चार के कांट्रैक्ट व आउटसोर्स मुलाजिमों के पिछले दो सालों से मिनी वेज में वृद्धि नहीं की जा रही है। रेगुलर करने के वादे भी मात्र औपचारिकता साबित हुए हैं। ठेका मुलाजिमों ने अस्पतालों व कालेजों के रेगुलर कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की। मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री के साथ तीन बार बैठकें कर लीं, लेकिन नतीजा जीरो है। मांगें मानने के वादे तो किए, परंतु बाद में लागू नहीं की। जिस कारण ठेका मुलाजिमों में रोष है और अब वह आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed