{"_id":"fc93b3f077e1d65dcaa7534b7b37132a","slug":"congressmen-threatened-then-the-bad-fate-in-2017-captain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों को धमकाया, तो 2017 में होगा बुरा हश्र : कैप्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों को धमकाया, तो 2017 में होगा बुरा हश्र : कैप्टन
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 23 May 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी के पंजगराईं से विधायक जोगिंदर सिंह पंजगराईं के साथ दुर्व्यवहार के आरोपी जैतों के एसएचओ अमरजीत सिंह कुलार को तुरंत सस्पेंड करने की मांग की है।
ऐसा न होने पर कैप्टन ने बादल सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने की चेतावनी दे डाली है। कैप्टन ने कांग्रेसी लीडरों व विधायकों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले उन सभी पुलिस अफसरों को चेतावनी दी है।
कैप्टन ने कहा कि 2017 की सोचो, जब अकाली खुद को बचाने के लिए भागेंगे। अगर पुलिस वाले अपना व्यवहार नहीं बदलेंगे, तो उनका भी वहीं हाल होगा।
कैप्टन ने उम्मीद जताई कि पंजाब विधानसभा के स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल इस मुद्दे पर गंभीर नोटिस लेंगे और एक चुने हुए प्रतिनिधि के विशेष अधिकार के पतन के लिए एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
कैप्टन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एसएचओ को 27 मई तक सस्पेंड न किया गया, तो रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। यह स्थानीय पार्टी लीडरशिप की ओर से सरकार की दी गई चेतावनी है।
उन्होंने कहा कि स्पष्ट तौर पर एसएचओ अपने सियासी आकाओं के इशारे पर चल रहा है। जो खुद को कानून समझ कर बैठे हैं। अगर एक विधायक के साथ ऐसा होता है, तो फिर आम लोगों का क्या होगा।
कैप्टन ने कहा कि 2017 ज्यादा दूर नहीं है, जब कांग्रेसी वर्करों व लीडरों को धमकाने वाले ऐसे सारे पुलिस अफसरों को अकालियों समेत खुद को बचाने के लिए भागना पड़ेगा।