फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   congress protest in Rajpura

कृषि विधेयक के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली भड़ास

Mon, 21 Sep 2020 04:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
congress protest in Rajpura
विधायक हरदियाल सिंह कंबोज की अगुवाई में गगन चौक पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी नेता। - फोटो : PATIALA
केंद्र सरकार के खिलाफ सोमवार को राजपुरा के गगन चौक, बसंतपुरा, खड़ौला, बनूड़, धर्मगढ़ में विधायक हरदियाल सिंह कंबोज की अध्यक्षता में कांग्रेस ने ब्लाक स्तर और गांवों में धरने लगाए। कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के किसान विरोधी बिल के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इसका नेतृत्व विधायक कंबोज ने किया। उन्होंने कहा कि खेती बिल वापस लिए जाने तक संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेसी वर्करों ने शहर के मेन गगन चौक तक रोष रैली निकालकर प्रदर्शन भी किया। मौके पर ब्लॉक कांग्रेस शहरी अध्यक्ष नरेंद्र शास्त्री, पीटीडीबी के वाइस चेयरमैन विनय निरंकारी, मार्केट कमेटी चेयरमैन बलदेव सिंह गद्दोमाजरा, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन भूपिंद्र सैणी, ब्लॉक समिति चेयरमैन सर्वजीत सिंह मानकपुरा, कांग्रेसी नेता मनमोहन मेहता, समाज सेवी महिंद्र सहगल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed