फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Congress, job scams, Minister of Education, the mother underwent College, Fatehgarh Sahib

कांग्रेस पहले बताए जॉब स्कैम हुआ कहां है : चीमा

Sat, 18 Jun 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Sat, 18 Jun 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
Congress, job scams, Minister of Education, the mother underwent College, Fatehgarh Sahib
फतेहगढ़ साहिब में बैठक को संबोधित करते डॉ दलजीत सिंह चीमा, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, मदन मोहल मित्तल व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
माता गुजरी कॉलेज में 26 जून को होने वाले बाबा बंदा सिंह बहादुर के शहीदी दिवस की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा, श्री आनंदपुर साहिब के सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल और पूर्व एसजीपीसी अध्यक्ष कृपाल सिंह बडूंगर विशेष तौर पर पहुंचे। इस मौके पर अकाली दल और भाजपा की पूरी लीडरशिप भी मौजूद रही। पत्रकारों से बातचीत में डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब भर से लोग इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए चीमा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जॉब स्कैम के नाम पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। वह सरासर गलत है। अमरिंदर पहले यह बताएं कि स्कैम हुआ कहां हैं। समय रहते सरकार ने उसे पहले ही फेल करार दे दिया था और उस पर कार्रवाई भी की जा रही है। इसके लिए सरकार की तारीफ करनी चाहिए। हलके विच कैप्टन मुहिम पर चीमा ने कहा कि इसका लोगों पर कोई व्यापक असर देखने को नहीं मिलेगा क्योंकि लोगों ने सरकार को नौ साल दिए थे जो कांग्रेस ने ऐसे ही गंवा दिए। 
विज्ञापन


वहीं सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने भी कैप्टन के कार्यक्रम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पंजाब का कल्चर कॉफी नहीं लस्सी पीना है। कैप्टन राजशाही परिवार में पले हैं, इसलिए उन्हें पंजाबियों की आवभगत करनी ही नहीं आती। चंदूमाजरा ने कहा कि हमारी टक्कर कांग्रेस से है, आप से नहीं। ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म पर उन्होंने कहा कि फिल्म में पंजाब की कोई सच्चाई नहीं है। फिल्म की पब्लिसिटी के लिए जितना हंगामा मचाया गया, फिल्म उतनी ही फेल साबित हो रही है और फिल्म को लोगों ने रिजेक्ट कर दिया है। वहीं शीला दीक्षित को प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी बनाने पर चंदूमाजरा ने कहा कि कांग्रेस में कोई जान नहीं डाल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed