{"_id":"66f6f12a026ef51b260d6ff0","slug":"cm-mann-spoke-to-the-protesting-students-of-law-university-patiala-news-c-284-1-ptl1001-5762-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: सीएम मान ने ला यूनिवर्सिटी के आंदोलनकारी विद्यार्थियों से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: सीएम मान ने ला यूनिवर्सिटी के आंदोलनकारी विद्यार्थियों से की बात
विज्ञापन
दिलाया भरोसा, हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को पटियाला स्थित राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ (आरजीएनयूएल) के संघर्ष कर रहे विद्यार्थियों से बात की और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यार्थियों के साथ फोन पर बात के
दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर तरह से उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मान ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और किसी भी कारण से उन्हें परेशान नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही साफ शब्दों में कहा कि किसी भी व्यक्ति या अथॉरिटी की ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विद्यार्थियों को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। संघर्ष कर रहे विद्यार्थियों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है। राज्य सरकार पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई सभी घटनाओं पर करीब से नजर रख रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार छात्रों के हितों की सुरक्षा के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।