फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Chinese means the tax burden on people

चीनी पर टैक्स लगाने का मतलब लोगों पर बोझ डालना नहीं : ढींढसा

Tue, 26 May 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Tue, 26 May 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि सूबे की अकाली भाजपा सरकार ने हमेशा लोक हितों को ध्यान में रखकर फैसले किए हैं। वेे मंगलवार को लोंगोवाल क्षेत्र के चौदह गांवों में संगत दर्शन कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संगत दर्शनों का उद्देश्य गांवों और शहरों के लोगों की मुश्किलों का मौके पर समाधान करना है। उन्होंने विभिन्न पंचायतों को बुलाकर शगुन स्कीम, आटा दाल योजना, पेंशनों से संबंधित तथा अन्य विकास कार्यों के लिए जरूरी ग्रांट के बारे में पूछा और मौके पर ही अधिकारियों को समय के साथ कार्य करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


पत्रकारों द्वारा टैक्स प्रणाली बारे पूछे जाने पर ढींढसा ने कहा कि पांच राज्यों की टैक्स प्रणाली में समानता लाने के लिए उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसके फैसले के मुताबिक समानता टैक्स प्रणाली को जुलाई तक लागू कर दिया जाएगा। इसके लागू होने से टैक्स चोरी नहीं होगा और टैक्स प्रणाली को सुचारु ढंग से चलाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रदेश में चीनी पर 11 फीसदी एंट्री टैक्स लगाने के बारे में उन्होंने कहा कि चीनी पर टैक्स लगाने का मतलब लोगों पर बोझ डालना नहीं है, बल्कि चीनी के लगातार घट-बढ़ रहे भाव के कारण विभिन्न शुगर मिलों को बंद होने से रोकने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है।

राज्य सरकार के इस फैसले से चीनी के भाव स्थिर हो जाएंगे और जल्द ही चीनी पर लगाया एंट्री टैक्स वापस ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed