फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Chief Minister Parkash Singh Badal in the blast furnace iron alloys Rudraa inquiry

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने दिए रुद्रा अलॉयज की लोहा भट्ठी में धमाके की जांच के आदेश

Wed, 25 Nov 2015 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, /मंड़ी गोबिंदगढ़ साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, /मंड़ी गोबिंदगढ़ साहिब Updated Wed, 25 Nov 2015 02:56 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Parkash Singh Badal in the blast furnace iron alloys Rudraa inquiry
गांव अंबेमाजरा की रुद्रा अलॉयज में  बीते शनिवार को हुए हादसे में मारे गए चार मजदूरों की मौत का संज्ञान लेते हुए प्रवासी भलाई बोर्ड के चेयरमैन आर सी यादव ने मंगलवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मिलकर इस हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन


सीएम बादल ने जिला फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी और डीसी को इस घटना के कारणों की बारीकी से जांच करने, दोषी ठेकेदारों, प्रबंधकों और मिल मालिकों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए है। यह जानकारी आरसी यादव ने फोन पर दी है। 
विज्ञापन


यादव ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई वह संतुष्ट नहीं है। इससे सिर्फ फर्नेस मैनेजमेंट को ही दोषी पाया जा रहा है, जबकि मिल मालिकों की लापरवाही पर कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया, जिसकी मांग उन्होंने सीएम से भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव ने कहा कि मृतक मजदूरों के आश्रितों को बनता मुआवजा दिलवाने के लिए बहुत जल्द एक प्रतिनिधि मंडल तैयार करवाकर पीड़ित परिवारों की सीएम से भेंट कराई जाएगी। सरकार पीड़ित परिवारों को मुआवजा भी दे सकती है।


प्रवासी भलाई बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य कौशल मिश्रा ने बताया कि बुधवार को बोर्ड का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों से मिलेगा, जिसमें सिविल एवं पुलिस के अधिकारी भी शामिल रहेंगे। पीड़ितों को राहत प्रदान करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed