{"_id":"615733538ebc3e62927c3ee6","slug":"channi-found-the-dairy-owner-late-at-night-accusing-the-mayor-of-coercion-patiala-news-pkl428661736","type":"story","status":"publish","title_hn":"चन्नी को देर रात मिले डेयरी मालिक, मेयर पर धक्केशाही के लगाए आरोप कहा, बिना सुविधाओं के शहर से बाहर किया जा रहा है शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चन्नी को देर रात मिले डेयरी मालिक, मेयर पर धक्केशाही के लगाए आरोप कहा, बिना सुविधाओं के शहर से बाहर किया जा रहा है शिफ्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने वीरवार देर रात पंजाब भवन के बाहर पटियाला के डेयरी मालिकों साथ बैठक की। इस मौके पर डेयरी मालिकों ने बताया कि पटियाला नगर निगम के मेयर की ओर से जबरन उनकी डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट किया जा रहा है। खास बात यह है कि जहां शिफ्ट किया जा रहा है, उस जगह पर अभी तक मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, सड़कों की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
डेयरी मालिकों की समस्या सुनने के बाद सीएम ने मौके पर ही तुरंत डीसी को फोन लगाया और आदेश दिए कि डेयरी मालिकों की समस्याओं का समाधान किया जाए। चन्नी ने डेयरी मालिकों को भरोसा दिलाया कि उनका बाल भी बांका नहीं होने दिया जाएगा।
पटियाला डेयरी यूनियन के प्रधान प्रीतपाल सिंह ने बताया कि वीरवार शाम वह चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को मिलने गए थेे। सीएम की काफी देर तक बैठकें चलती रहीं। इस कारण वह पहले तो नहीं मिल सके, लेकिन रात करीब साढ़े 12 बजे मुख्यमंत्री खुद पंजाब भवन से बाहर उनको मिलने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
यहां एक दीवार पर बैठकर उन्होंने डेयरी मालिकों की समस्याएं सुनीं, जिसके बाद तुरंत डीसी को फोन करके मसले के जल्द हल के आदेश जारी किए। डेयरी मालिकों ने सीएम को बताया कि वह कई वर्षों से शहर में डेयरी का काम कर रहे हैं, लेकिन अब मेयर की ओर से धक्के के साथ उनको शहर से बाहर शिफ्ट किया जा रहा है।
जबकि उस जगह पर जरूरी प्रबंध भी नहीं किए हैं। एक बुजुर्ग डेयरी मालिक तो इस मौके रो पड़ा, जिसे चन्नी ने गले लगाते हुए भरोसा दिलाया कि किसी का बाल बांका नहीं होने दिया जाएगा और उनकी समस्याओं का हल कराया जाएगा।