फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Chance of rain in Punjab today, temperature may fall by 2 to 3 degrees

Patiala News: पंजाब में आज बारिश की संभावना, 2 से 3 डिग्री गिर सकता है तापमान

Sun, 26 Nov 2023 07:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 07:04 PM IST
विज्ञापन
Chance of rain in Punjab today, temperature may fall by 2 to 3 degrees
- कोहरे का प्रकोप भी बढ़ेगा, सूबे के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना छा सकता है कोहरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में सोमवार से मौसम का मिजाज बिगड़ने के साथ ठंड के दस्तक देगी। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को सूबे में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इसके चलते रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
बारिश के बाद कोहरे का प्रकोप भी बढ़ेगा। कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने खास तौर से सुबह के समय लोगों के वाहन सावधानी के साथ चलाने की सलाह दी है। मंगलवार से मौसम दोबारा शुष्क हो जाएगा। रविवार को पंजाब में दिन के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। सबसे अधिक 26.4 डिग्री का तापमान पठानकोट का रहा। वहीं, सबसे कम 10 डिग्री का तापमान गुरदासपुर का दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बारिश से एक्यूआई में सुधार की उम्मीद जगी
विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश के बाद एक्यूआई के स्तर में भी सुधार हो सकता है, क्योंकि इससे हवा में मौजूद बारीक धूल के कण साफ हो जाएंगे। गौरतलब है कि भले ही बीते कुछ दिनों से पंजाब में पराली जलाने के मामले बड़ी संख्या में कम हुए हैं, लेकिन पंजाब की आबोहवा में अभी भी प्रदूषित है। ज्यादातर शहरों का एक्यूआई खराब श्रेणी में आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में पराली जलाने के 63 नए मामले आए

पंजाब में रविवार को पराली जलाने के 63 नए मामले सामने आए। सबसे अधिक 40 मामले जिला फाजिल्का से रिपोर्ट हुए। अब पराली जलाने के कुल मामलों की संख्या 36614 हो गई है। 17 नवंबर के बाद से पराली जलाने के मामले लगातार कम हो रहे हैं। बावजूद इसके प्रमुख शहरों का एक्यूआई खराब श्रेणी में रह रहा है। रविवार को भी यही स्थिति बनी रही। अमृतसर में एक्यूआई 218, बठिंडा में 296, जालंधर में 155, खन्ना में 198, लुधियाना में 250, मंडी गोबिंदगढ़ में 157 और पटियाला में 162 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed