{"_id":"0363eb13b1b6ae92207991dc425bb5fa","slug":"central-schemes-need-to-stop-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय योजनाएं बंद करने की जरूरत: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय योजनाएं बंद करने की जरूरत: सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Sun, 28 Jun 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने नीति आयोग की तरफ से केंद्रीय योजनाओं को घटाए जाने के प्रस्ताव की सराहना की है। उन्होंने कहा कि देश के अधिक हितों में ऐसी योजनाओं को समाप्त करना समय की अहम जरूरत है।
रविवार को धूरी विधान सभा क्षेत्र में संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते बादल ने कहा कि ऐसी योजनाएं बनाने की बजाए केंद्र सरकार राज्य सरकारों को सीधे पैसे दे ताकि अपने क्षेत्र के लोगों की जरूरतों मुताबिक योजनाएं बनाई जा सकें।
उन्होंने कहा कि राज्यों को सीधा पैसा देना ही देश में संघीय ढांचे को मजबूत कर सकता है। शिअद इस बात की काफी समय से मांग करता रहा है।
मुख्यमंत्री बादल ने केंद्र की तरफ से चलाई योजनाओं में भारत सरकार के कम हो रहे हिस्से पर चिंता जाहिर करते कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि एक तरफ केंद्र सरकार अपना हिस्सा घटा रही है, वहीं दूसरी तरफ राज्यों का हिस्सा बढ़ाकर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। इस चलन को बदलने की जरूरत है ताकि राज्यों का एक समान विकास यकीनी बनाया जा सके।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा पंथक एजेंडा आगे बढ़ाने संबंधी आरोप पर प्रतिक्रिया जताते हुए बादल ने कहा कि राज्य सरकार का एकमात्र एजेंडा राष्ट्रीय एकता और भाईचारक सांझ को मजबूत करना है। यदि देश भर की सरकारें इस एजेंडे पर चलें तो भारत में अमन शांति और विकास को तेज किया जा सकता है।
पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल द्वारा अकाली भाजपा गठजोड़ पर उंगली उठाए जाने का गंभीर नोटिस लेते बादल ने कहा कि मनप्रीत को ऐसा करने का कोई भी नैतिक अधिकार नहीं है। मनप्रीत ने स्वंय हमेशा कई राजनीतिक पाले बदले हैं। उनको अकाली भाजपा गठजोड़ पर कोई भी सवाल खड़ा करने का नैतिक अधिकार नहीं है।
इस मौके पर वित मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा, विधायक गोबिंद सिंह लोंगोवाल, मुख्य संसदीय सचिव फरजाना आलम, विधायक इकबाल सिंह झुंदा, केजेएस चीमा,पूर्व मंत्री नुसरत फतेह अली खान, भाजपा नेता विकास जैन, पुरूषोत्तम कांसल, सुखपाल शर्मा,एसजीपीसी सदस्यट भुपिंदर सिंह भलवान, डीसी अर्शदीप सिंह थिंद, पटियाला रेंज के डीआईजी बलकार सिंह, एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू मौजूद थे।
इससे पहले धूरी क्षेत्र के गांव दुगनी, जातीमाजरा, मुल्लोमाजरा, दौलत और धूरी शहर के विभिन्न वार्डों में जनसभाओं को संबोधित करते सीएम बादल ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार देश की सबसे बड़ी धर्मनिरपेक्ष सरकार है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां राज्य सरकार ने प्रत्येक धर्म के विकास के लिए कार्य किए हैं, वहीं महान गुरुओं द्वारा दर्शाए मार्ग पर चलते हुए आपसी सद्भावना, भाईचारक संाझ और शंाति को मजबूत किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर शहर में जल आपूर्ति, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट , स्ट्रीट लाइटें ,सड़कें और पार्क मुहैया करवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक विशेष अभियान आरंभ किया गया है, जिसके तहत 2016 के अंत तक लोगों को यह तमाम सुविधाए मुहैया करवा दी जाएंगी।