फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Center preparation cheating farmers planned Sidhu

योजनाबद्ध ढंग से किसानों को ठगने की तैयारी में केंद्रः सिद्धू

Fri, 15 Jan 2021 09:44 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Center preparation cheating farmers planned Sidhu
पटियाला। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि केंद्र सरकार योजनाबद्ध तरीके से किसानों व आम लोगों को ठगने की तैयारी कर रही है। जहां एफसीआई को खत्म करके केंद्र सरकार अंबानी व अडानी के हाथ सब कुछ देकर किसानों का गला घोंट रही है, वहीं गरीबों से सस्ते राशन की सुविधा छीनने की तैयारी है। वह शुक्रवार को पटियाला में अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। सिद्धू ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में एफसीआई के सिर कर्ज कम होने के बजाय लगातार बढ़ रहा है। ऊपर से केंद्र की ओर से एफसीआई के लिए कोई फंड भी जारी नहीं किया जा रहा है। इस कारण एफसीआई की आर्थिक हालत इस समय खराब है। सिद्धू ने आरोप लगाया कि अंबानी-अडानी जैसे कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने व किसानों को उनके रहमो-करम पर छोड़ने की मंशा से केंद्र यह सब कर रहा है।
विज्ञापन

सिद्धू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार राज्यों को मोहताज बनाकर संघीय ढांचे का गला घोंट रही है। उन्होंने किसान आंदोलन में लड़ाई लड़ रहे लोगों व किसानों की सराहना करते हुए कहा कि इस आंदोलन ने पंजाबियों की आत्मा को जगाया है। यह गौरव की बात है कि पंजाब इस आंदोलन की अगुवाई कर रहा है। हम सभी को इस आंदोलन में किसानों का साथ देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed