फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   'Caught in the quagmire of the state, 70 per cent of young drunk'

‘सूबे के 70 फीसदी युवा नशे की दलदल में फंसे’

Sat, 04 Jul 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 04 Jul 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को जन संपर्क मुहिम के तहत पटियाला के राजपुरा में आयोजित रैली में आरोप लगाया कि बादलों की शह पर छोटे-मोटे नशा तस्करों को जेलों में डाला जा रहा है, जबकि बड़े तस्कर आजाद घूम रहे हैं।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि पंजाब के 70 प्रतिशत नौजवान नशे की दलदल में फंसते जा रहे हैं। नौजवानों के खून में बह रहे नशों के लिए सीधे तौर पर अकाली जिम्मेदार हैं। अकाली ही तस्करों को शह दे रहे हैं।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को मध्यकालीन सोच से बाहर निकलना चाहिए। क्योंकि, संगत दर्शन का तरीका दो सदियों पुरानी बात हो चुकी है। पंजाब को बादल की ओर से मनमर्जी से बांटी ग्रांटों की जरूरत नहीं, बल्कि इसको सही ढंग से बनाई गई लंबे समय की योजना की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि बादल को उनके पिता से केवल 80 एकड़ जमीन मिली थी। आज उनकी जायदाद हजारों करोड़ों की है। अब इनके पास हजारों किले जमीन है और लगभग 700 के बसें है, यह कहां से आई है आप समझ सकते है। उन्होंने कहा सूबे में विकास नहीं हो पा रहा है।

सड़कों की हालत खराब है। आरोप लगाया बादल ने मुल्लांपुर में बन रहे अपने पांच सितारा होटल को जाने के लिए स्पेशल रोड तैयार की है।

कैप्टन ने बादल की ओर से उनकी जन संपर्क मुहिम की आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि लोग अपनी मर्जी से कांग्रेस की मीटिंगों का हिस्सा बन रहे हैं। लोग अकाली सरकार से पीछा छुड़ाना चाहते हैं।

इसलिए भी कांग्रेस की रैलियों का बड़ी गिनती में हिस्सा बन रहे हैं। कैप्टन ने हरदियाल सिंह कंबोज की पीठ थपथपाते हुए कहा कि उन्होंने मेरी उम्मीद से भी ज्यादा भीड़ जुटाई है।  


विधानसभा में विरोधी पक्ष के लीडर सुनील जाखड़ ने कहा कि राज्य भर में कैप्टन की रैलियों ने तूफान ला दिया है, जो अकाली-भाजपा शासन को उड़ा ले जाएगा। अकाली यहां तक कि सीएम बादल भी भाजपा लीडरों के हाथों लगातार प्रताड़ित हो रहे हैं, लेकिन वह विरोध करने की हालत में नहीं हैं। पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने भी रैली को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed