फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Captain was the lure of tickets ? Aman Arora

कैप्टन ने दिया था टिकट का लालचः अमन अरोड़ा

Mon, 11 Jan 2016 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Mon, 11 Jan 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
Captain was the lure of tickets ? Aman Arora
कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए अमन अरोड़ा ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पलटवार किया है।
विज्ञापन


कैप्टन के शनिवार को दिए बयान पर अमन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 31 दिसंबर उन्हें चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में बुलाकर सुनाम विधानसभा हलके से कांग्रेस का टिकट देने की बात कहते हुए पार्टी नहीं छोड़ने की बात कही थी।
विज्ञापन


अरोड़ा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर या तो 31 दिसंबर को झूठा वायदा कर रहे थे या फिर शनिवार को दिया बयान झूठा है। आप को कचरा घर बताने के कैप्टन के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्ति करते हुए अरोड़ा ने कहा कि वह खुद (अमन अरोडा) दो बार कैप्टन अमरिंदर सिंह अगुवाई में चुनाव हारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज वह हारे हुए प्रत्याशियों को कचरा बता रहे हैं, तो वह खुद क्या हैं, इसका मूल्यांकन वह स्वयं ही कर लें। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को शुभकामनाएं देते कहा कि जिस प्रकार पहले दो बार उनकी अगुवाई में कांग्रेस हारी इसी तरह का प्रदर्शन कांग्रेस फिर दोहराए। अरोड़ा ने कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनने से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह कई नेताओं को पार्टी छोड़ने के लिए मनाते रहे हैं। 

स्थानीय कांग्रेस नेताओं की धोखेबाजी आरोप पर अरोड़ा ने कहा कि जो लोग आज उन पर आरोप लगा रहे हैं, उन्हीं लोगों ने पिछले दो विधानसभा चुनाव में अकाली दल के साथ सौदेबाजी करके कांग्रेस को हराया है।


ऐसे लोग हमेशा की अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए पार्टियों को धोखा देते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो आज धोखेबाजी की बात कर रहे हैं, इन सभी को आम आदमी पार्टी नकार चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed