{"_id":"670eeae3a58452a5890a4ca4","slug":"booth-capturing-in-sanaur-patiala-patiala-news-c-284-1-ptl1001-5929-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पटियाला के सन्नौर में बूथ कैप्चरिंग, गोली चलने से नौजवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पटियाला के सन्नौर में बूथ कैप्चरिंग, गोली चलने से नौजवान घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों में मिला बैलेट बॉक्स, मौके पर पहुंचे सांसद डाॅ. धर्मवीर गांधी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंचायत चुनाव के दौरान पटियाला जिले के हलका सन्नौर के गांव खुडा में मतदान के दौरान बाहरी व्यक्तियों की ओर से पोलिंग बूथ पर कब्जा करके बैलेट बाॅक्स लेकर भागने व गोली चलने की घटना सामने आई है। गोली लगने से एक नौजवान गंभीर घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया है। घायल की पहचान सोनी सिंह निवासी गांव खुडा के तौर पर हुई है। इस वारदात से गांव के लोगों में रोष है। उन्होंने इकट्ठा होकर आप सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धक्केशाही करने के आरोप लगाए। इस घटना का पता लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और माहौल को शांत करते हुए दोबारा मतदान शुरू कराया।
पुलिस ने तुरंत ही नजदीक के खेतों से बैलेट बाॅक्स ढूंढा। मौके पर सांसद डाॅ. धर्मवीर गांधी पहुंचे और उन्होंने पीड़ितों से बातचीत की। सरपंच पद के उम्मीदवार जोगिंदर सिंह व उनकी पत्नी ने कहा कि मतदान का काम अमन-शांति के साथ चल रहा था, लेकिन इसी बीच दोपहर करीब सवा 2 बजे 20 से 25 बाहरी लोग आए और धक्केशाही करने लग पड़े। इन बाहरी लोगों ने बुजुर्गों के साथ मारपीट की और गोली भी चलाई। गोली लगने से सोनी सिंह नाम का नौजवान घायल हो गया। यह बाहरी लोग अपने साथ बैलेट बाॅक्स उठाकर ले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बाहरी व्यक्ति सत्ताधारी पार्टी से संबंधित उम्मीदवार की ओर से भेजे गए थे, क्योंकि उसे चुनाव में अपनी हार दिख रही थी। पुलिस का कहना है कि इन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।