फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Bjp candidate detained by police before nomination in Patiala

Punjab MC Election: पटियाला में हंगामा, पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी को हिरासत में लिया, निगम कार्यालय का गेट बंद

Thu, 12 Dec 2024 12:29 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 12 Dec 2024 12:29 PM IST
सार

पटियाला में नगर निगम कार्यालय के बाहर भाजपा नेताओं को पुलिस ने रोक दिया है। इसके विरोध में भाजपा नेता हंगामा कर रहे हैं। पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी को भी हिरासत में लिया है और निगम कार्यालय का गेट बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Bjp candidate detained by police before nomination in Patiala
पटियाला में पुलिस और भाजपा नेता आमने-सामने। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब में नगर निगम चुनावों में नामांकन का आज आखिरी दिन है। नॉमिनेशन के अंतिम दिन पटियाला में खूब हंगामा हो रहा है। यहां पुलिस और भाजपा नेता आमने-सामने हो गए हैं। पटियाला के नगर निगम कार्यालय के बाहर जमकर बवाल हो रहा है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी निखिल कुमार काका को नामांकन से पहले ही पुलिस ने कार सहित हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


भाजपा नेताओं का आरोप है कि पंजाब पुलिस भाजपा उम्मीदवारों को नॉमिनेशन फाइल नहीं करने दे रही है। पुलिस ने नगर निगम कार्यालय का गेट बंद कर दिया है। भाजपा नेता इसका विरोध कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री महारानी परनीत कौर, पूर्व मंत्री राणा सोढ़ी, भाजपा पंजाब की महिला मोर्चा की अध्यक्ष बीबी जय इंदर कौर समेत वरिष्ठ नेताओं को भी गेट पर रोक दिया गया है। 
विज्ञापन




वहीं, वार्ड नंबर 46 से उम्मीदवार वरुण जिंदल का नामांकन पत्र और नंबर 34 सुशील नैय्यर वार्ड का नामांकन पत्र फाड़ दिया गया है। डीसी ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed