फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   bhagwant mann, aap news, political news, bassi pathana, fatehgarh sahib

आम आदमी पार्टी वाले अखबार नहीं पढ़ते ः भगवंत मान

Thu, 01 Sep 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/(बस्सी पठाना/फतेहगढ़ साहिब)
ब्यूरो,अमर उजाला/(बस्सी पठाना/फतेहगढ़ साहिब) Updated Thu, 01 Sep 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
bhagwant mann, aap news, political news, bassi pathana, fatehgarh sahib
बस्सी पठाना में पत्रकारों से बहसबाजी करते सांसद भगवत मान। - फोटो : अमर उजाला
बस्सी पठाना में आप उम्मीदवार संतोख सिंह सलाणा की रैली में वीरवार को सांसद भगवंत मान 11 बजे के बजाय दोपहर दो बजे पहुंचे तो उन्हें अपने वर्करों की नाराजगी झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन


इस दौरान मीडिया ने भगवंत मान को समारोह में शराब पीकर जाने और दिल्ली के मंत्री संदीप कुमार के बारे में सवाल किया तो भगवंत मान ने कह दिया कि मुझे मीडिया की कोई जरूरत नहीं हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी वाले अखबार नहीं पढ़ते। आप वर्करों ने मीडिया के कैमरे छीनने की कोशिश भी की। इसके बाद पर मीडिया समारोह का बायकाट करके बाहर चले गए। सलाणा ने माहौल शांत करने की कोशिश की, लेकिन विफल रहे। 
विज्ञापन


इससे पहले मान को आप वर्करों और वलंटियरों ने सुच्चा सिंह छोटेपुर को पंजाब कनवीनर पद से निष्कासित किए जाने पर घेरा। रैली स्थल से सामने स्थित लायंस भवन में करीब सौ वर्करों ने अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा भेजने का एलान किया। सर्कल इंचार्ज प्रहलाद सिंह माजरी, नरेश वालिया, जगतार सिंह तारी, हरजिंदर सिंह बैंस, मनप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह लोहारीकलां के नेतृत्व में आप वलंटियरों ने अपने इस्तीफे दिए। इस दौरान सभी ने कहा कि जब तक छोटेपुर को उनका ओहदा वापस नहीं लौटाया जाता, उनका संघर्ष आप विरोधी ही रहेगा। सर्कल इंचार्ज प्रहलाद ने कहा कि रोष स्वरूप 100 वालंटियरों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली स्थल के बाहर चीफ आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी कांग्रेस सेवा दल की जिलाध्यक्ष मुकेश धारीवाल, ब्लाक अध्यक्ष रिशु मलहोत्रा ने भगवंत मान का पुतला फूंक रोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि मान ने आटा दाल स्कीम के लाभपात्रियों को भिखारी बताया है। इसके लिए मान को जनहित में माफी मांगनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed