फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Baba Dderianwale attack case, seeking a CBI probe into the attack, Capt Amarinder Singh, Punjab

बाबा ढडरियांवाले पर हमले की सीबीआई जांच हो: कैप्टन

Tue, 09 Aug 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 09 Aug 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
Baba Dderianwale attack case, seeking a CBI probe into the attack, Capt Amarinder Singh, Punjab
पटियाला में बाबा रणजीत सिंह ढडरियां वाले से मुलाकात करते कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि बाबा रणजीत सिंह ढडरियां वाले पर लुधियाना में हुए जानलेवा हमले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। अब तक इस हमले के असली आरोपी पकड़े न जाने के कारण बादल सरकार पर सवालिया निशान लग रहा है। वह मंगलवार को पटियाला-संगरूर रोड स्थित गुरुद्वारा परमेश्वर द्वार में बाबा ढडरियां वाले से मुलाकात करने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


मंगलवार को कैप्टन ने इस दौरान कश्मीर में रायनवाडी के गुरुद्वारा छठी पातशाही के नजदीक बसने वाले सिखों पर की गई पत्थरबाजी की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि भाई खालसा पर हुए हमले के लिए बादल सरकार जिम्मेदार है क्योंकि कई महीने बीत जाने के बावजूद असली आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि जेएंडके भारत का अभिन्न अंग है। यहां अमन व शांति कायम रखने के लिए फौज को पूरे अधिकार दिए जाएं। साथ ही उन्होंने मांग की कि कश्मीरी सिखों की जान-माल की सुरक्षा केंद्र की भाजपा सरकार व जम्मू-कश्मीर की भाजपा की गठबंधन वाली सरकार को यकीनी बनानी चाहिए। आरएसएस नेता ब्रिगेडियर गगनेजा पर हुए हमले की निंदा करते हुए कैप्टन ने कहा कि इस सब के लिए बादल सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed