{"_id":"5d7fbe418ebc3e01802e9e70","slug":"asi-commited-suicide-to-his-service-revolver-in-patiala-patiala-news-pkl3508455148","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से सिर में गोली मारकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से सिर में गोली मारकर दी जान
विज्ञापन
पटियाला में सुसाइड करने वाले एएसआई हरमेल सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : PATIALA
रविवार रात पंजाब पुलिस के सीआईडी विंग में तैनात एएसआई हरमेल सिंह (47) निवासी बनूड़ ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जिस डीएसपी हरदेव सिंह तितली के साथ एएसआई सालों से उसके घर में रह रहा था, उसी के घर के पास कार में उसने जान दे दी। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले में धारा 174 की कार्रवाई की है।
जांच अधिकारी थाना सिविल लाइन से एएसआई करनैल सिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पटियाला में 21 नंबर फाटक के पुल के नीचे एक कार में खून से लथपथ एएसआई हरमेल सिंह पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और कार का शीशा तोड़कर उसे बाहर निकालाकर अमर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक एएसआई हरमेल सिंह की कुछ समय पहले ही हवलदार पद से तरक्की हुई थी। हरमेज सिंह अविवाहित था और पिछले 20 साल से डीएसपी हरदेव सिंह तितली के घर रहता था। हरमेल सिंह पहले डीएसपी तितली का गनमैन होता था, इसी दौरान दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी। सूत्रों के अनुसार एएसआई हरमेल सिंह और डीएसपी हरदेव सिंह की रविवार रात आपस में कोई बात हो गई थी जिसके बाद एएसआई ने डीएसपी की कोठी के नजदीक ही 21 नंबर फाटक के पुल के नीचे अपनी कार में सर्विस रिवाल्वर से गोली मार कर सुसाइड कर लिया। वहीं पुलिस का कहना है कि सर्विस रिवाल्वर अनलोड करते समय अचानक गोली चलने से एएसआई की मौत हुई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।