फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   ASI arrested while taking bribe of 20 thousand rupees

Patiala News: पातड़ां थाने का एएसआई 20 हजार की रिश्वत लेता रंगे हाथ गिरफ्तार

Mon, 23 Sep 2024 10:26 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
ASI arrested while taking bribe of 20 thousand rupees
पुलिस केस की कैंसिलेशन रिपोर्ट दाखिल करने के बदले मांगी थी रिश्वत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। विजिलेंस ब्यूरो ने पटियाला के पातड़ां थाने में तैनात सहायक सब-इंस्पैक्टर (एएसआई.) अमरीक सिंह को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे काबू किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को पातड़ां के निवासी अशोक कुमार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंचकर आरोप लगाया था कि उसके और उसके साथियों के खिलाफ पातड़ां थाने में एक मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी पुलिस अधिकारी अदालत में इस केस से संबंधित कैंसिलेशन रिपोर्ट दाखिल करने के बदले में 20,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी एएसआई अमरीक सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed