फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Army recruitment rally, angry candidates due to lack of entry, jammed

Patiala: आर्मी भर्ती रैली में पुलिस वेरिफिकेशन में कमी के कारण नहीं मिली एंट्री, उम्मीदवारों ने लगाया जाम

Mon, 26 Sep 2022 10:42 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Mon, 26 Sep 2022 10:42 PM IST
सार

उम्मीदवारों के कागजात पर स्टैंप सही तरीके से नहीं लगी थी। उम्मीदवारों की समस्या का कोई हल नहीं हो सका है। सुबह 10 बजे जैसे ही विभिन्न जिलों के उम्मीदवारों ने पटियाला-संगरूर रोड पर धरना लगाया, तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, एक घंटे बाद उन्हें वहां से हटा दिया गया।

विज्ञापन
Army recruitment rally, angry candidates due to lack of entry, jammed
पटियाला में लगाया जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पटियाला-संगरूर रोड पर आर्मी के मैदान में भर्ती रैली के लिए पहुंचे उम्मीदवारों को पुलिस वेरिफिकेशन में कमियां निकालने के बाद उन्हें एंट्री नहीं मिली। इससे भड़के उम्मीदवारों ने रोड जाम करके धरना शुरू कर दिया। इस दौरान उम्मीदवारों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


उम्मीदवारों ने बताया कि आर्मी में अग्निवीर की भर्ती संबंधी रखी रैली के लिए वह रात दो बजे पटियाला के आर्मी एरिया में पहुंचे थे। सोमवार सुबह जब भर्ती के लिए उनके जरूरी कागजात की जांच की जा रही थी तो अधिकारियों ने पुलिस वेरिफिकेशन में कमियां निकाल दीं। उनकी मांग है कि इन कमियों को दूर करने के लिए उनको समय दिया जाए, अन्यथा वह नौकरी पाने से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले ही उनमें से कई उम्मीदवार ऐसे हैं, जो ओवरएज होने के नजदीक हैं। अगर उनकी मांग न मानी गई तो वह धरने पर बैठे रहेंगे। उम्मीदवारों के इस धरने के कारण रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना पाकर पुलिस प्रशासन टीम मौके पर पहुंची और वाहनों को दूसरे रूटों से भेजना शुरू किया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने उम्मीदवारों को वहां से हटा दिया। संबंधित थाना सिविल लाइन के इंचार्ज जसप्रीत सिंह काहलों के मुताबिक उम्मीदवारों के कागजात पर स्टैंप सही तरीके से नहीं लगी थी। उम्मीदवारों की समस्या का कोई हल नहीं हो सका है। सुबह 10 बजे जैसे ही विभिन्न जिलों के उम्मीदवारों ने पटियाला-संगरूर रोड पर धरना लगाया, तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, एक घंटे बाद उन्हें वहां से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टैंप फोटो व कागजात दोनों पर क्यों नहीं, केवल कागजात पर क्यों

पटियाला के गांव भादसों से पहुंचे विक्रम सिंह ने बताया कि आर्मी अधिकारियों ने इस बात पर एतराज जताया है कि कागजात पर पुलिस वेरिफिकेशन के दौरान लगी स्टैंप फोटो व कागजात दोनों पर क्रास करके नहीं लगी है, केवल कागजात पर है। इसमें उनका क्या कसूर है। आर्मी के अधिकारियों को चाहिए कि उन्हें पुलिस वेरिफिकेशन में रही कमियों को दूर करने के लिए कुछ समय दिया जाए, वरना उनका नौकरी पाने का मौका छिन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed