फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Appointed Lokpal to hear the difficulties coming under MNREGA in Patiala

पटियाला में मनरेगा अधीन आ रही मुश्किलों की सुनवाई को लोकपाल नियुक्त

Tue, 25 May 2021 08:43 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
Appointed Lokpal to hear the difficulties coming under MNREGA in Patiala
पटियाला। महात्मा गांधी नरेगा स्कीम साथ संबंधित शिकायतें सुनने के लिए अमृत लाल गोयल को मनरेगा लोकपाल के तौर पर पटियाला जिले में नियुक्त किया गया है। एडीसी (विकास) दफ्तर से प्रवक्ता ने बताया कि मनरेगा स्कीम संबंधी शिकायतें सुनने के लिए बतौर लोकपाल लगाए गए इंजीनियर अमृत लाल को उनके फोन नंबर 99888-84933 पर मनरेगा के बारे में शिकायत और मुश्किलों से अवगत कराया जा सकता है और जिला परिषद कांप्लेक्स में भी उनके साथ संपर्क किया जा सकता है। प्रवक्ता ने बताया कि लोकपाल की ओर से महात्मा गांधी राष्ट्रीय देहाती रोजगार गारंटी योजना के तहत शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। लोकपाल के साथ लोगों का सीधा संपर्क बनाने के लिए लोकपाल का नाम, संपर्क नंबर और दफ्तर का पता जिले के सारे ब्लाक विकास और पंचायत अफसरों के दफ्तरों में भी लगाया गया है, ताकि लाभपात्री सीधे तौर पर उनके साथ संपर्क करके अपनी मुश्किलों और शिकायतों संबंधी उनको अवगत करवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed