{"_id":"4ae02ff0ba12a00162f71f29435093a9","slug":"angry-pensioners-the-siege-of-the-hedoffis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए पीआरटीसी पेंशनरों ने हेडआफिस का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए पीआरटीसी पेंशनरों ने हेडआफिस का किया घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 03 Jun 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब भर से पहुंचे पीआरटीसी के गुस्साए पेंशनरों ने बुधवार को पटियाला-नाभा रोड पर हेडआफिस का घेराव करके जोरदार धरना दिया। इस मौके पर मैनेजमेंट व सरकार से दो महीनों से रुकी पेंशन और करोड़ों के पेंशनरी बेनिफिट का जल्द भुगतान करने की मांग की गई।
मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने का अल्टीमेटम दिया गया। साथ ही 17 जून को पेंशन दिवस काले दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया।
पीआरटीसी पेंशनर्स एसोसिएशन के चेयरमैन गुरनाम सिंह दौनकलां और प्रदेश प्रधान भगवंत सिंह, महासचिव हरी सिंह चमक ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश बावजूद सरकार पेंशन रेगुलर नहीं कर रही है। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी, आंदोलन जारी रहेगा। धरने में बाबू जीवन राम, गुरबचन सिंह, मुकंद सिंह, प्रीतम सिंह, जोगिंदर सिंह, बाली सिंह, तरसेम सिंह मौजूद रहे।