{"_id":"656e9ae60a943ecf21de2b1275d5068e","slug":"all-india-inter-university-gymnastics-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी जिम्नास्टिक चैंपियनशिप शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी जिम्नास्टिक चैंपियनशिप शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 08 Jan 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोलो ग्राउंड में आल इंडिया इंटरयूनिवर्सिटी जिम्नास्टिक और मलखंब चैंपियनशिप शुरू हो गई। पीयू के डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. राजकुमार शर्मा की अगुवाई में होने वाली इस चैंपियनशिप का उद्घाटन मेजबान यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. जसपाल सिंह ने किया।
इस चैंपियनशिप में 60 यूनिवर्सिटियों के 600 के करीब जिम्नास्ट हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर वीसी ने कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी खेलों के क्षेत्र में अव्वल रह रहा है, जिसमें खिलाड़ियों व कोच का बहुत बड़ा योगदान है।
आज के युग में खेल शोहरत, मनोरंजन और अच्छे रोजगार का जरिया बन चुके हैं। इसलिए इनके जरिये हर कोई अच्छे मुकाम पर पहुंच सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन व खेल भावना से खेलने को प्रेरित किया ताकि यह स्थापित खिलाड़ी उभरते हुए नए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा के स्रोत बन सकें।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्ट प्रभजोत बाजवा ने देश भर से आए खिलाड़ियों की अगुवाई की। पंखुड़ी राठौड़ ने खिलाड़ियों की ओर से खेल भावना की शपथ ली।