फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Alert of strong winds and rain for six days

Patiala News: छह दिन के लिए तेज हवाओं व बारिश का अलर्ट

Sun, 18 May 2025 09:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Alert of strong winds and rain for six days
पंजाब में सबसे ज्यादा पारा बठिंडा का रहा
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

पटियाला। पंजाब में रविवार को गर्मी ने अपने तेवर दिखाए। राज्य में सबसे अधिक 45.3 डिग्री पारा बठिंडा का दर्ज किया गया।



वहीं, आगामी दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने पंजाब में अगले छह दिन के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है। रविवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में हालांकि एक डिग्री की कमी दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य से 1.8 डिग्री ऊपर बना हुआ है। वहीं, न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.7 डिग्री ऊपर है। सबसे कम 23.7 डिग्री का न्यूनतम पारा रूपनगर का दर्ज किया गया।


अमृतसर का अधिकतम पारा 42.1 डिग्री, लुधियाना का 42.2 डिग्री, पटियाला का 40.0 डिग्री, पठानकोट का 39.5 डिग्री, फिरोजपुर का 41.6 डिग्री और जालंधर का 41.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम पारा 27.7 डिग्री, लुधियाना का 28.8 डिग्री, पटियाला का 27.6 डिग्री, पठानकोट का 26.0 डिग्री, बठिंडा का 27.0 डिग्री, फिरोजपुर का 25.9 डिग्री, होशियारपुर का 26.1 डिग्री व जालंधर का न्यूनतम पारा 27.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed