{"_id":"577e852b4f1c1b93477fad74","slug":"against-police-protest-murder-punjab-news-rajpura","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव सड़क पर रख पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव सड़क पर रख पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
ब्यूरो,अमर उजाला/राजपुरा
Updated Thu, 07 Jul 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
राजपुरा के शहीद प्रभाकर चौक पर मृतक नौजवान का शव रखकर प्रदर्शन करते गांववासी।
- फोटो : अमर उजाला
गांव नैना के एक 22 वर्षीय नौजवान के शव को उसके पिता व गांव वासियों ने शहीद प्रभाकर चौक पटियाला रोड पर रखकर पुलिस द्वारा आरोपियों पर मामला दर्ज न करने के आरोप लगते हुए नारेबाजी की गई।
वीरवार को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हुए राजपुरा पटियाला सड़क पर आवाजाही जाम कर दी जिसके चलते दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।
शहीद प्रभाकर चौक पर गांव निवासी जसपाल सिंह, कुलविंदर सिंह, धर्म सिंह आदि गांव वासियों ने बताया कि अमरजीत सिंह उसका लड़का गुरविंदर सिंह (22) मजदूरी करके अपना घर चला रहे थे। 18 जून को गांव के ही कर्मजीत सिंह, हरदीप सिंह, कुलदीप सिंह व शेर सिंह उसके घर आए। बिना रंजिश के चलते गुरविंदर सिंह के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
गुरविंदर सिंह को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे चंडीगढ़ सेक्टर 32 जीएमसीएच अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां गुरविंदर की मौत हो गई। मृतक के पिता अमरजीत सिंह ने पुलिस की एक तरफा कार्रवाई के आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने 20 दिन बीतने के बाद भी चारों व्यक्तियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और न ही केस दर्ज किया गया।
क्या कहते हैं पुलिस प्रभारी
थाना सदर प्रभारी हरविंदर सिंह व बसंतपुरा चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह का कहना है कि पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप झूठे व बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि यह गांव का आपसी रंजिश का मामला है अब तक हुए झगड़े की उनके पास अस्पताल से कोई एमएलआर नहीं आई, जिससे उनपर कार्रवाई करते। अब मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर जो भी डाक्टरों की रिपोर्ट आएगी उसी आधार पर उक्त चारों व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।