फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Admission to under-graduate courses at Sports University Patiala from 20

खेल यूनिवर्सिटी पटियाला में अंडर-ग्रेजुएट कोर्सों में दाखिला रजिस्ट्रेशन 20 से, जानें क्या है योग्यता

Fri, 17 Jul 2020 05:00 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
Admission to under-graduate courses at Sports University Patiala from 20
उत्तर भारत की पहली खेल यूनिवर्सिटी महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, पटियाला में विशेष अंडर ग्रेजुएट 3 वर्षीय कोर्सों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन 20 जुलाई से शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवामुक्त) जेएस चीमा ने बताया कि पंजाब में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने और नौजवानों को खेल विज्ञान और खेल खुराक जैसे विषयों में परिपक्व करने के लिए साल 2020-21 के लिए तीन अंडर-ग्रेजुएट कोर्सों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू की गई है। उनमें बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बीपीईएस) में दाखिले के लिए योग्यता जनरल वर्ग के लिए 10+2 कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ और एससी/एसटी/ओबीसी वर्गों और अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर खेल मुकाबलों में भाग ले चुके उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत रखी गई है। उम्मीदवार के पास पंजाब खेल विभाग या अन्य राज्यों द्वारा जारी ग्रेडेड खेल सर्टिफिकेट लाजिमी होना चाहिए। उम्मीदवारों को दाखिले के लिए योग्यता पूरी करने के लिए शारीरिक फिटनेस टेस्ट (पीएफटी) लाजिमी देना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दूसरे कोर्स बीएससी (स्पोर्ट्स विज्ञान) के लिए योग्यता जनरल वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 10+2 (विज्ञान) विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास और एससी/एसटी/ओबीसी वर्गों और अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय स्तर के खेल मुकाबलों में भाग ले चुके उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाइस चांसलर ने बताया कि इसी तरह तीसरे कोर्स बीएससी (स्पोर्ट्स न्यूट्रीशन एंड डायटैटिक्स) के लिए योग्यता के अंतर्गत उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय/राज्य/फेडरेशन/जिला/स्कूल स्तर पर किसी भी खेल मुकाबले में हिस्सा लिया हो। इसके अलावा उम्मीदवार के पास खेल के सर्टिफिकेट की ग्रेडेशन होनी जरूरी है। उन्होंने बताया कि इन तीनों कोर्सों के लिए रजिस्ट्रेशन के इच्छुक विद्यार्थी 20 जुलाई से 20 अगस्त, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर 20 जुलाई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगी। उन्होंने बताया कि बीपीईएस कोर्स के लिए शारीरिक फिटनेस टेस्ट की तारीखें वेबसाइट पर बाद में बताई जाएंगी और दाखिलों के लिए मोबाइल नंबर 94657-80091, 88375-74060 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed