फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Accused of stealing gold, student commits suicide

Patiala News: सोना हड़पने का आरोप लगा तो छात्र ने दे दी जान

Mon, 10 Nov 2025 10:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला Updated Mon, 10 Nov 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Accused of stealing gold, student commits suicide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फतेहगढ़ साहिब। सोना हड़पने का आरोप लगने से आहत होकर 12वीं कक्षा के छात्र ने कीटनाशक दवा निगल कर आत्महत्या कर ली। उक्त छात्र की आठवीं कक्षा की एक छात्रा से दोस्ती थी। छात्रा के परिजनों ने छात्र पर 5 तोले सोने के गहने हड़पने का आरोप लगाया था। मृतक की पहचान फतेहगढ़ साहिब के गांव गुरधनपुर के 19 वर्षीय अनरीत सिंह के रूप में हुई है। वह अमलोह के एक स्कूल का छात्र था।

डीएसपी कुलबीर सिंह संधू ने बताया कि अनरीत सिंह के स्कूल में ही नाभा की रहने वाली एक लड़की 8वीं कक्षा में पढ़ती है। दोनों की जान पहचान थी। कुछ दिन पहले लड़की की मां जसवीर कौर और दादा गुरमीत सिंह गांव गुरधनपुर में अनरीत सिंह के घर आए। उन्होंने अनरीत पर आरोप लगाया गया कि उसने उनकी बेटी को बहला फुसला कर पांच तोले सोना हड़प कर लिया है। इस दौरान काफी बहस हुई थी। जसवीर कौर व गुरमीत सिंह ने अनरीत सिंह के साथ-साथ उसके परिवार को धमकाया था। इस बात से अनरीत सिंह खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। 25 अक्टूबर को अनरीत सिंह ने घर में पड़ी कीटनाशक दवा निगल ली थी जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। परिवार वालों ने उसे डीएमसी लुधियाना में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान आठ नवंबर को उसकी मौत हो गई। डीएसपी संधू ने बताया कि मृतक के पिता गुरप्रीत सिंह ने पुलिस के पास बयान दर्ज कराए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर नाभा की अर्जन काॅलोनी की रहने वाली जसवीर कौर को गिरफ्तार कर लिया। गुरमीत सिंह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed