फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Abhishek Verma, jailakshmi Mr. Konda won the gold medal

अभिषेक वर्मा, जयलक्ष्मी श्री कोंडा ने जीते गोल्ड मेडल

Fri, 26 Jun 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 26 Jun 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी की आर्चरी रेंज में आयोजित सीनियर नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट में दो दिनों के क्वालीफाइंग राउंड्स के बाद आर्चरी एसोसिएशन आफ इंडिया ने 32 तीरंदाजों को सलेक्ट किया है, जो 28 जून से यूनिवर्सिटी में शुरू होने वाले तीन दिवसीय वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल्स में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

यह ट्रायल काफी अहम हैं, क्योंकि वर्ल्ड चैंपियनशिप ही 2016 के रियो ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के तौर पर काम करेगी। विभिन्न नतीजों में पुरुषों के कम्पाउंड मुकाबले में अभिषेक वर्मा ने गोल्ड, जिगनास ने सिल्वर, रजत चौहान ने कांस्य और अहना आर सानम ने चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


वहीं महिलाओं के कम्पाउंड मुकाबले में जयलक्ष्मी श्रीकोंडा, वी ज्योति सुरेखा, पी लिली चानू और स्वाति डुडवाल ने क्रमवार पहले चार स्थान हासिल किए। पुरुषों के रिकर्व मुकाबले में मंगल सिंह चांपिया ने पहला, अतुल वर्मा ने दूसरा, जयंत तालुकदार ने तीसरा और बुलबुल मरांडी ने चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के रिकर्व मुकाबले में लक्ष्मी रानी माझी, दीपिका कुमारी, एल बाम्बेलया देवी और एन लावण्य ने क्रमवार पहले चार स्थानों पर अपना कब्जा जमाया। इस मौके पर पावरकाम के डायरेक्टर प्रबंधकीय गुरवचन सिंह बची मुख्य मेहमान रहे। जिन्होंने सभी विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed