फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   AAP, Punjab Dialogue, Dialogue Punjab chief Kanwar Sandhu, state Congress chief, Fatehgarh Sahib

कैप्टन अपने नेताओं का ध्यान रखें जो आप में आना चाहते हैं : संधू

Sun, 07 Aug 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Sun, 07 Aug 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
AAP, Punjab Dialogue, Dialogue Punjab chief Kanwar Sandhu, state Congress chief, Fatehgarh Sahib
बस्सी पठाना में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते कंवर संधू और बलजिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बस्सी पठाना के एक पैलेस में आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब डायलॉग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें ‘पंजाब डायलॉग’ के प्रमुख कंवर संधू मौजूद रहे। उन्होंने ‘पंजाब डायलॉग’ प्रोग्राम के तहत एससी-एसटी भाईचारे की मुश्किलें सुनीं और उनके विचार जाने। 
विज्ञापन


प्रोग्राम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कंवर संधू ने पंजाब डायलॉग को काफी विद कैप्टन की नकल के सवाल पर कहा कि कैप्टन ने उनकी नकल की है न कि आप ने। पार्टी पहले ये प्रोग्राम दिल्ली में सफलतापूर्वक चला चुकी है। आम आदमी पार्टी द्वारा उम्मीदवारों की लिस्ट पर सुच्चा सिंह छोटेपुर द्वारा उठाए गए सवाल पर संधू ने कहा कि छोटेपुर ने यह नहीं कहा की सही नहीं हुआ, बल्कि उन्होंने कुछ सीटों पर एतराज जताया है। उनके कहने पर ही उन्हें रोक दिया गया है।
विज्ञापन


पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान के आप के कई बागी नेता कांग्रेस में शामिल होने को तैयार हैं, पर संधू ने कहा कि कांग्रेस सहित अकाली दल और भाजपा के भी कई बड़े नेता आप का दमन थामने को तैयार हैं, कैप्टन अपने नेताओं का ध्यान रखें। नवजोत सिंह सिद्धू के आप में शामिल होने के सवाल पर संधू ने कहा कि सिद्धू ने इस्तीफा देने के बाद कहा था कि वह उसी पार्टी में शामिल होंगे जो पंजाब का भला करेगी। उन्हें लगता है कि एक आप पार्टी ही पंजाब का भला कर सकती है। यही लगता है कि वह आप में ही शामिल होंगे 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राजौरी गार्डन दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि बादलों से दुखी धार्मिक और पंथक जत्थेबंदियों को अपने साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए एक खास मिशन शुरू किया जाएगा। सिद्धू पर उन्होंने कहा कि यदि वह आप में शामिल होना चाहते हैं तो भाजपा को छोड़ने का कारण बताना पड़ेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed