फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   5158 took the examination for the recruitment of school lecturers

स्कूल लेक्चरर्स की भरती के लिए 5158 ने दी परीक्षा

Sun, 11 Jul 2021 11:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
5158 took the examination for the recruitment of school lecturers
पटियाला। पंजाब के सरकारी स्कूलों के लिए भरती किए जाने वाले विभिन्न विषयों के लेक्चरर्स के पदों के लिए रविवार को 5158 उम्मीदवारों ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में परीक्षा दी। इस दौरान परीक्षा केंद्रों का सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुमार ने दौरा किया और प्रबंधों पर तसल्ली जताई।
विज्ञापन

पंजाब के चार जिला हेडक्वार्टरों अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला में सुबह के सेशन में कॉमर्स, बॉयोलाजी, भूगोल, भौतिक विज्ञान और पंजाबी लेक्चरर्स के लिए परीक्षा हुई। इसमें राज्य भर से 3542 में से 2807 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इस तरह से 76.25 फीसदी उम्मीदवार परीक्षा में हाजिर हुए। इसी तरह से शाम के सेशन में अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान और अंग्रेजी विषयों के लेक्चरर्स के लिए परीक्षा हुई, जिसमें 2998 में से 2344 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे। इस तरह शाम के सेशन में 78.16 फीसदी हाजिरी रही।
विज्ञापन

दूसरों की जगह परीक्षा देते तीन पकड़े
जिला शिक्षा अधिकारी (सीनियर सेकेंडरी) पटियाला हरिंदर कौर ने बताया कि परीक्षा में सुबह के सेशन में सरकारी स्कूल मॉडल टाउन में दो और सरकारी सीनियर सेकेंडरी कन्या न्यू पावर हाउस कॉलोनी-1 पटियाला में एक व्यक्ति किसी अन्य की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया। इन लोगों को परीक्षा केंद्र के स्टाफ ने मौके पर काबू कर लिया और संबंधित थानों की पुलिस के हवाले कर दिया। यह सभी हरियाणा के शहर कैथल से संबंधित हैं। संबंधित उम्मीदवारों की भरती के लिए दावेदारी रद्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed