{"_id":"619ba262d5fb354e8b5bb2ca","slug":"5000-permits-of-buses-will-be-given-to-common-people-in-punjab-raja-warring-patiala-news-pkl43375337","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में आम लोगों को दिए जाएंगे बसों के 5000 परमिट-राजा वड़िंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में आम लोगों को दिए जाएंगे बसों के 5000 परमिट-राजा वड़िंग
विज्ञापन
पटियाला। पीआरटीसी के नवनियुक्त चेयरमैन जैलदार सतविंदर सिंह चैडियां ने सोमवार को पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग, अपनी माता अजमेर कौर व पत्नी बलजीत कौर की हाजिरी में कार्यभार संभाला। इस मौके राजा वडि़ंग ने कहा कि पंजाब में 5000 बसों के परमिट आम लोगों को दिए जाएंगे और प्रदेश से ट्रांसपोर्ट माफिया का सफाया किया जाएगा। आगे कहा कि जिन लोगों की बिना टैक्स चल रही 75 बसें उन्होंने बंद की हैं, उनकी तरफ लगातार उन्हें मंत्री से संतरी बनाने की धमकियां मिल रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अब तक ट्रांसपोर्ट विभाग का नुकसान किया, उनके खिलाफ एसआईटी बनाकर जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी के खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व कैप्टन सरकार ने प्राइवेट बसों को कोविड समय की राहत देते हुए 100 करोड़ का टैक्स माफ किया। इसमें से बादल परिवार की बसों को 14 करोड़ की माफी मिली है। इससे साफ होता है कि कैप्टन व बादल मिले थे।
राजा वडि़ंग ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ हमला बोलते कहा कि साढ़े नौ साल बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने खूब मौज की। कोई काम नहीं किया और न आम लोगों के बीच गए। अब खुद की पार्टी बनाकर बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। एक बार पहले भी कैप्टन ने अपनी पार्टी बनाई थी। उस समय जिस तरह से उनकी चुनावों में जमानत जब्त हुई थी, उसी तरह से अब होगी। अगर ऐसा न हुआ, तो उनका नाम बदल देना। संजीव शर्मा बिट्टू को मेयर पद पर बनाने के लिए 20 के करीब पार्षदों को मोती महल में नजरबंद किए जाने के सवाल पर वडि़ंग ने कहा कि राजा-महाराजा पहले भी लोगों को बंदी बना लेते थे, यह कौन सा कोई नई बात है।