{"_id":"635429e5d70ad2446f4b8f6c","slug":"50-thousand-looted-by-hitting-a-brick-in-the-head-of-the-liquor-contract-manager-patiala-news-pkl4662515128","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके के कारिंदे के सिर में ईंट मार 50 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेके के कारिंदे के सिर में ईंट मार 50 हजार लूटे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। थाना सिविल लाइन के अधीन पड़ते शराब के एक ठेके के कारिंदे के सिर में ईंट मार कर अज्ञात व्यक्ति 50 हजार रुपये लूट कर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी को नामजद कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
मुकेश कुमार निवासी बडूंगर पटियाला ने पुलिस के पास बयान दिया है कि वह बडूंगर में ही एक शराब के ठेके पर पिछले करीब तीन माह से कारिंदे के तौर पर काम करता है। रात करीब साढ़े 10 बजे जब वह अपने साथी के साथ ठेके पर मौजूद था। इसी दौरान चार अज्ञात व्यक्ति ठेके पर आए और इनमें से एक व्यक्ति ठेके के अंदर आ गया। उस समय मुकेश कुमार ने अपने हाथ में नोट पकड़े हुए थे और वह इन्हें गिन रहा था। आरोपी ने नोट पकड़ लिए। मुकेश ने जब आरोपी को नोट छोडने के लिए कहा, तो जान से मारने की नीयत के साथ उसने मुकेश के सिर में ईंट दे मारी। जिसके बाद आरोपी ठेके के कारिंदे से 50 हजार रुपये लूट कर फरार हो गया। घायल मुकेश कुमार को तुरंत अस्पताल दाखिल कराया गया। आरोपी की पहचान गोरा निवासी बडूंगर के तौर पर हुई है। जिसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।