{"_id":"66fad6e5856a72da22031639","slug":"46-less-rain-in-september-next-4-days-rain-alert-patiala-news-c-284-1-ptl1001-5792-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: सितंबर में 46 फीसदी कम बारिश, चार से कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: सितंबर में 46 फीसदी कम बारिश, चार से कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में सितंबर में सामान्य से 46 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 77.7 एमएम की सामान्य बारिश की तुलना में 42.2 एमएम की ही बारिश पड़ी है। खास तौर से 12 जिलों में बारिश की बड़ी कमी दर्ज की गई है। इनमें अमृतसर में सामान्य के मुकाबले 82 फीसदी कम, बरनाला में भी 82 फीसदी कम, बठिंडा में 68 फीसदी, फाजिल्का में 28 फीसदी, गुरदासपुर में 56, होशियारपुर में 84, जालंधर में 64, कपूरथला में 92, मानसा में 81, मोगा में 66, मुक्तसर में तीन फीसदी, पठानकोट में 24 फीसदी, एसबीएस नगर में 44 फीसदी कम बारिश रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने चार अक्तूबर से तीन दिनों के लिए पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। जिससे तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है।
सोमवार को मौसम शुष्क बना रहा। पंजाब के तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य के नजदीक बना है। सबसे अधिक 35.8 डिग्री का तापमान बठिंडा का दर्ज किया गया। अमृतसर का तापमान 33.0 डिग्री (सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे), लुधियाना का 33.2 डिग्री (0.6 डिग्री नीचे) , पटियाला का 34.2, बठिंडा का पारा सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा। इसी तरह से बरनाला का पारा 33.4, फिरोजपुर का 34.9, गुरदासपुर का 34.0 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। सबसे कम 21 डिग्री का तापमान पठानकोट का रहा। वहीं अमृतसर का 22.8, लुधियाना का 23.8, पटियाला का 23.6, बठिंडा का 24.6 डिग्री दर्ज किया गया।