{"_id":"61d9aa7bc18f32266e3beffe","slug":"37-thousand-complaints-of-electricity-came-in-a-day-patiala-news-pkl4386823133","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में आईं बिजली की 37 हजार शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में आईं बिजली की 37 हजार शिकायतें
विज्ञापन
पटियाला। पंजाब के विभिन्न इलाकों में शनिवार को बारिश के चलते बिजली सप्लाई बाधित रही। दिनभर बिजली की आंख मिचौली चलती रही। पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन कारपोरेशन (पावरकॉम) को अकेले शनिवार को ही प्रदेश भर से 37 हजार से अधिक शिकायतें मिलीं। जिनका निपटारा करने में पावरकॉम को काफी समय लग गया। देर शाम तक आठ हजार से ज्यादा शिकायतें पेंडिंग थीं। पावरकॉम के डायरेक्टर वितरण ने अमर उजाला को बताया कि पंजाब भर से हजारों की गिनती में बिजली सप्लाई में बाधा संबंधी शिकायतें मिली हैं। लगातार बारिश होने कारण शिकायतों का निपटारा करने में स्टाफ को दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि पूरी कोशिश है कि उपभोक्ताओं की दिक्कतों को जल्द दूर किया जा सके।
पंजाब में पिछले तीन-चार दिनों से मौसम के तेवर बिगड़े हैं। रुक रुककर लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में बारिश कारण बिजली सप्लाई में बाधा संबंधी बड़ी गिनती में शिकायतें सामने आ रही हैं। माहिरों के मुताबिक बारिश से आमतौर पर तारों में शार्ट सर्किट, 11 केवी लाइनों में डिस्क पंक्चर और ट्रांसफार्मरों में फाल्ट की समस्या हो जाती है। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को पूरे पंजाब से पावरकॉम को बिजली सप्लाई में फाल्ट संबंधी 37,561 शिकायतें मिलीं हैं। इनमें से 15,630 शिकायतों का निपटारा देर शाम तक हो सका था। फिर भी 8045 शिकायतें पेंडिंग थीं। ज्यादातर 3600 के करीब शिकायतें पावरकाम को लुधियाना से मिलीं और सबसे कम 18 शिकायतें तरनतारन के डिवीजन भिखीविंड से मिलीं।
टेक्निकल स्टाफ की कमी है, शिकायतें कौन दूर करेगा
पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम के प्रदेश सचिव कर्मचंद भारद्वाज के मुताबिक शिकायत सेंटरों पर टैक्निकल स्टाफ की भारी कमी है। जिस कारण जिस दिन बारिश या फिर आंधी-तूफान के कारण शिकायतें ज्यादा आ जाती हैं। उस दिन इनका निपटारा करना पावरकॉम के लिए मुश्किल हो जाता है। पावरकॉम को लाइनमैनों, सहायक लाइनमैनों और अन्य टेक्निकल स्टाफ की तुरंत भरती करनी चाहिए। उनकी जत्थेबंदी लगातार इस बारे में मांग उठाती रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पावरकाम को समय-समय पर बिजली लाइनों की रिपेयर कराते रहना चाहिए, लेकिन फंड की कमी के चलते ऐसा नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
स्टोर में रिपेयर को जरूरी सामान की भी है कमी-इंजीनियर अजयपाल सिंह
पीएसईबी इंजीनियर्स एसोसिएशन के महासचिव इंजीनियर अजयपाल सिंह के मुताबिक स्टोरों में बिजली लाइनों की रिपेयर के लिए जरूरी सामान की कमी है। इनमें खास तौर से केबल, खंबे और ट्रांसफार्मर और अन्य सामान है। इस समस्या को उनकी जत्थेबंदी लगातार उठाती रही है। उधर डायरेक्टर वितरण ने स्टोरों में सामान की कमी होने से इनकार किया।