फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   20 year old youth died he was injected with drugs by his friends in patiala

दोस्तों ने लगाया ड्रग इंजेक्शन: पटियाला में 20 साल के युवक की नशे से मौत, दोनों आरोपी दोस्त गिरफ्तार

Fri, 20 Sep 2024 05:58 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 20 Sep 2024 05:58 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला में 20 साल के युवक की नशे का टीका लगाने से मौत हो गई। युवक को उसके दोस्तों ने जबरदस्ती नशे का इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी मौत हुई है।

विज्ञापन
20 year old youth died he was injected with drugs by his friends in patiala
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

पटियाला में 20 साल के युवक की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसके दोस्तों ने उसे जबरन नशे का टीका लगा दिया। मृतक नौजवान के पिता की शिकायत पर थाना अनाज मंडी पुलिस ने दोनों आरोपी दोस्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल मामले की जांच जारी है कि दोस्तों ने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया। मृतक की पहचान अर्श कुमार निवासी एकता नगर पटियाला के तौर पर हुई है। आरोपियों में वरुण निवासी एकता नगर-बी पटियाला और अंकुर निवासी रणजीत नगर नजदीक आरी वाली गली पटियाला शामिल हैं।

विज्ञापन


मृतक के पिता गुरदियाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका लड़का अर्श कुमार (20) त्रिपड़ी में पानी वाली टंकी के पास टेलर का काम सीख रहा था। रोजाना की तरह 15 सितंबर को वह अपने काम पर गया था, लेकिन शाम को वापस घर नहीं लौटा। रात भर वह अर्श कुमार की तलाश करते रहे। अगले दिन सुबह किसी का फोन आया और उसने बताया कि अर्श कुमार अलीपुर के नजदीक गिरा पड़ा है और उसकी मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


गुरदियाल सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी। पड़ताल करने पर पता लगा कि अर्श कुमार के दो दोस्त वरुण व अंकुर हैं। दोनों को नशे की लत है। इन दोनों ने ही अर्श कुमार को 15 सितंबर को जबरन नशे की टीका लगा दिया, जिससे बाद में उसकी मौत हो गई। दोनों अर्श की लाश को सड़क पर फेंका भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मामले में फिलहाल जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। इसके बाद ही पक्के तौर पर कुछ कहा जा सकेगा। अभी पिता के बयान पर दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसमें भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed