फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   आग लगने से गर्भवती महिला झुलसी, मौत

आग लगने से गर्भवती महिला झुलसी, मौत

Sun, 23 Jul 2017 08:58 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से गर्भवती महिला झुलसी, मौत
आग लगने से गर्भवती महिला की मौत
विज्ञापन

गांव कपूरी में हादसा, रसोई में चाय बनाते समय दुपट्टे में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा।
नजदीकी गांव कपूरी में एक गर्भवती महिला की आग से झुलसने में मौत हो गई। मौत से पहले मजिस्ट्रेट को दिए बयानों में महिला ने किसी को भी कसूरवार नहीं बताया। महिला करीब सात महीने की गर्भवती थी। गर्भस्थ शिशु को भी नहीं बचाया जा सका। घनौर थाना प्रभारी रघुबीर सिंह ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार नेहा के गर्भ में लड़की थी। मृतका के परिजनों द्वारा शक जाहिर करने के आधार पर स्कैल्प के सैंपल करवा लिए गए हैं जो मौत के सही कारणों में सहायक साबित होंगे।

जिला मजिस्ट्रेट को दिए बयान में गांव कपूरी निवासी नेहा (30) पत्नी सुखचैन सिंह ने बताया कि वह शनिवार शाम को अपने ससुराल में रसोई में गैस पर चाय बना रही थी। अचानक उसके दुपट्टे में आग लग गई। वह कुछ कर पाती, इससे पहले ही उसका पूरा शरीर झुलस गया। ससुराल वालों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नेहा गांव तेपला की रहने वाली थी और उसका विवाह गांव कपूरी निवासी सुखचैन सिंह से करीब दो साल पहले हुआ था। नेहा करीब सात महीने की गर्भवती थी। घनौर थाना प्रभारी रघुबीर सिंह ने बताया कि फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed