फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   खेती वस्तुओं पर टैक्सों का विरोध न करके कैप्टन ने किसानों साथ किया धोखा-ढींडसा

खेती वस्तुओं पर टैक्सों का विरोध न करके कैप्टन ने किसानों साथ किया धोखा-ढींडसा

Fri, 21 Jul 2017 10:26 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खेती वस्तुओं पर टैक्सों का विरोध न करके कैप्टन ने किसानों साथ किया धोखा-ढींडसा
प्रोफेशनल टैक्स का विरोध करेंगे: ढींढसा
विज्ञापन

पटियाला।
प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर ढींढसा ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार ने जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में खेती वस्तुओं पर लगने वाले टैक्स का विरोध न करके किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि जहां पंजाब सरकार का कोई भी मंत्री जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में नहीं गया। ढींढसा सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं व वर्करों के साथ बैठक करने के लिए पहुंचे थे।
ढींढसा ने कहा कि सरकार के विरोध न करने के कारण ही लंगर व रसद पर भी जीएसटी की मार पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार अपने पहले हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। इस सरकार ने अपना कोई चुनावी वादा पूरा नहीं किया है। सरकार की ओर से बार-बार झूठ बोला जा रहा है। इससे अच्छा यह होगा कि सरकार पंजाब के लोगों से वादे पूरे न करने के लिए माफी मांग कर अपना पल्लू छुड़ा ले। उन्होंने पंजाब सरकार की ओर से लगाए गए प्रोफेशनल टैक्सों की भी सख्त शब्दों में निंदा की और एलान किया कि अकाली दल इसका डट कर विरोध करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अकाली दल की ओर से पंजाब के लोगों की लूट किसी भी हालत में सहन नहीं की जाएगी। कैप्टन सरकार की ओर से वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलकर छह हजार करोड़ रुपये के एकमुश्त लोन की मांग करना केवल लोगों की आंखों में धूल झोंकने के बराबर है। साथ ही आरोप लगाया कि कैप्टन सरकार बदले की भावना के साथ अकालियों पर अत्याचार कर रही है और पुलिस मूकदर्शक बनीं है। ढींढसा ने बताया कि पार्टी की मजबूती को लेकर वर्करों व नेताओं की राय जानने के लिए मीटिंग की गई है, जिसकी पूरी रिपोर्ट पार्टी प्रधान को दी जाएगी। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखडा. सन्नौर हलके के विधायर हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा, अमरजीत कौर, जिला प्रधान रणधीर सिंह रखड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed