फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   पटियाला जिले में ग्राम पंचायतों के उप चुनाव छह अगस्त को

पटियाला जिले में ग्राम पंचायतों के उप चुनाव छह अगस्त को

Wed, 19 Jul 2017 10:07 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
पटियाला जिले में ग्राम पंचायतों के उप चुनाव छह अगस्त को
पंचायतों के उपचुनाव छह अगस्त को
विज्ञापन

पटियाला।
जिले में सरपंचों की 10 और पंचों की 40 खाली सीटों के लिए ग्राम पंचायतों के उपचुनाव छह अगस्त को होंगे। डिप्टी कमिश्नर व जिला चुनाव अधिकारी कुमार अमित ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी किए प्रोग्राम के अनुसार इन उपचुनावों के लिए नामांकन 24 जुलाई से 27 जुलाई तक दाखिल किए जाएंगे। 28 जुलाई को नामांकन पत्रों की पड़ताल होगी और 29 जुलाई तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे और वोट 6 अगस्त को पडेंगे। वोटिंग की समाप्ति के बाद इन पोलिंग स्टेशनों में ही वोटों की गिनती होगी।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनावों को सही ढंग से निपटाने के लिए रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। डीसी ने बताया कि छह अगस्त को पटियाला ब्लाक के गांव करहेड़ी में सरपंच व रखड़ा के वार्ड नंबर पांच, धरेड़ी जट्टां के वार्ड चार, भेडपुर के वार्ड नंबर पांच, सुनियारहेड़ी के वार्ड नंबर चार व पांच, महिमदपुर अराई के वार्ड नंबर एक में पंच का चुनाव होगा। सन्नौर ब्लाक में सरपंच का चुनाव फतेहपुर राजपूतां में होगा। पंच का चुनाव बठोई खुर्द वार्ड दो, खासियां वार्ड नंबर चार, ननानसू के वार्ड नंबर चार में पंच का चुनाव होगा।
विज्ञापन

भूनरहेड़ी ब्लाक में सरपंच का चुनाव अलीवाल और सलेमपुर वालिया में होगा। पंच का चुनाव गांव अमोली वार्ड नंबर पांच, हुसैनपुर वार्ड नंबर दो, उपली वार्ड नंबर तीन, महिमा वार्ड नंबर एक व दो में होगा। जबकि राजपुरा ब्लाक में सरपंच का चुनाल अलूना, वजीरावाद व मानकपुर में होगा। पंच का चुनाव अलूना के वार्ड नंबर एक व दो, पीरनगर के वार्ड एक, मानकपुर के वार्ड दो, सदरौर माजरी के वार्ड 1, 2. 4, भटीहरास व अमीरपुर के वार्ड एक और खानपुर खडर के वार्ड चार में होगा। इसी तरह से कई अन्य ब्लाकों के वार्डों में भी उपचुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed