फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   150 farmers honored for not burning stubble

Patiala News: पराली न जलाने वाले 150 किसान सम्मानित

Fri, 06 Sep 2024 10:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
150 farmers honored for not burning stubble
कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने वातावरण की शुद्धता को पौधरोपण पर जोर दिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पराली न जलाने वाले दो एकड़ से कम जमीन वाले 150 किसानों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। पटियाला की थापर यूनिवर्सिटी में नीले आसमान के लिए अंतरराष्ट्रीय शुद्ध हवा दिवस मनाया गया। इस दौरान आयोजित समागम में पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने किसानों का सम्मान किया। जौड़ामाजरा ने वातावरण की शुद्धता के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने पर जोर दिया। उन्होंने समाना में पराली से पैलेट्स बनाने के लिए लगाई इंडस्ट्री का उदाहरण देते कहा कि पंजाब भर में पराली को बिना जलाए खेतों में इकट्ठी करके इसका ईंधन के तौर पर और अन्य कामों के लिए इस्तेमाल करने को इंडस्ट्री बड़े स्तर पर लगाई जा रही है। इसलिए किसान पराली की अहमियत को समझें व इसे आग न लगाएं।

जौड़ामाजरा ने कम जमीन वाले छोटे किसानों को आह्वान किया कि वह समय के साथ चलते हुए खुद के ट्रैक्टर व अन्य बड़े खेती उपकरण खरीदने से गुरेज करें, बल्कि सहकारी सभाओं को मजबूत करते वहां के खेती उपकरणों का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि पंजाब में बहुत अच्छी चल रही सहकारी सभाओं की कईं मिसालें हैं। इन सभाओं ने काफी तरक्की की है। साथ ही कहा कि एक-डेढ़ या दो किले वाले किसान धान व गेहूं के परंपरागत फसली चक्र से निकल कर अपने ग्रुप बनाएं, बागवानी करें, पाली हाउस बनाएं व सरकारी सब्सिडी का भी लाभ उठाएं। उन्होंने किसानों को अपील की कि वह अपने खेतों की मोटरों पर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। इस मौके खेतीबाड़ी इंजीनियर प्रभदीप सिंह ने पराली की संभाल के लिए पटियाला जिले में खेतीबाड़ी विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों की पेशकारी दी। स्कूल के बच्चों ने वातावरण संबंधी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed