फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   सीएम सिटी में सड़कों की मरम्मत और ड्रेनेज सिस्टम में सुधार को प्रोजेक्ट शुरू होंगे

सीएम सिटी में सड़कों की मरम्मत और ड्रेनेज सिस्टम में सुधार को प्रोजेक्ट शुरू होंगे

Tue, 18 Jul 2017 09:59 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
सीएम सिटी में सड़कों की मरम्मत और ड्रेनेज सिस्टम में सुधार को प्रोजेक्ट शुरू होंगे
30 करोड़ से सुधरेंगी शाही शहर की सड़के
विज्ञापन

ऐतिहासिक किला मुबारक तक चौक विरासती रास्ते के तौर पर विकसित होगी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
कैप्टन सरकार ने पटियाला की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत कराने के अलावा शहर के विकास के लिए अन्य कई कदम उठाने का फैसला लिया है। इसके तहत शहर की सड़कों की काया कल्प करने के लिए करीब 30 करोड़ की धनराशि मंजूर हुई है।
एक अन्य फैसले में सीएम ने अदालत बाजार से ऐतिहासिक किला मुबारक तक चौक को विरासती रास्ते के तौर पर विकसित करने के लिए भी हरी झंडी दे दी है। साथ ही राज्य सरकार ने मोदी प्लाजा में और मंदिर श्री काली माता देवी के पिछली साइड अंडरग्राउंड कूडादान स्थापित करने के लिए शहर में दो पायलट प्रोजेक्ट शुरू किए हैं और अगले पड़ाव में 20 अन्य जगहों की पहचान की जा रही है। इस पर 2.6 करोड़ की लागत आएगी। सरकारी प्रवक्ता ने बयान में बताया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम में सुधार के लिए तीन प्रोजेक्टों को मंजूरी दी है, जो पटियाला छोटी नदी, जैकेब ड्रेन और माडल टाउन ड्रेन में स्थित है।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि सरकार की ओर से लावारिस पशुओं की समस्या के समाधान के लिए राष्ट्रीय कृषि विज्ञान योजना और कैंपों के अधीन बीड़ खुले माजरा और बीड़ मजाल में फेंसिंग कराने की योजना बनाई गई है। डेयरियां को शहर की सीमा से बाहर करने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि गोबर से सीवरेज व गंदे पानी के बहाव में कोई दिक्कत न आए। सरकार की ओर से शहर में एक नई मछली मंडी स्थापित करने के अलावा कैंपों व ग्रीन मिशन पंजाब के तहत एक नेचर पार्क व नर्सरी विकसित करने की योजना बनाई गई है। शहर के पार्कों का विकास करने के लिए अलग तौर पर एक करोड़ रुपये रखे गए हैं। इसके अलावा शहर की स्ट्रीट लाइटों को बिजली की बचत वाली एलईडी लाइटों में बदला जाएगा। पटियाला में 52 माडल आंगनबाडी केंद्र विकसित करने का भी प्रस्ताव है। इसके अलावा झुग्गी झोपड़ियों वाले बच्चों के लिए एक स्कूल चलाने के लिए अवसर प्रोजेक्ट की शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed