{"_id":"60d891318ebc3e325d799397","slug":"11-villages-in-patiala-got-vaccinated-patiala-news-pkl418129225","type":"story","status":"publish","title_hn":"--घर-घर टीकाकरण मुहिम के आए सार्थक नतीजे-- जिले के 11 गांवों ने मुकम्मल टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया प्रशासन ने और गांवों को भी 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
--घर-घर टीकाकरण मुहिम के आए सार्थक नतीजे-- जिले के 11 गांवों ने मुकम्मल टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया प्रशासन ने और गांवों को भी 1
विज्ञापन
पटियाला। जिला प्रशासन की ओर से सेहत विभाग साथ तालमेल जरिये गांवों में कोविड से बचाव के लिए शुरू की घर-घर टीकाकरण मुहिम को अच्छा रिस्पांस मिला है। जिले के 11 गांवों के टीकाकरण योग्य लोगों ने मुकम्मल टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा कर लिया है।
डीसी कुमार अमित ने बताया कि प्रशासन ने जिले के उन गांवों में जहां टीकाकरण की दर 40 फीसदी या इससे ज्यादा थी, न केवल लोगों के मन में कोविड टीकाकरण क प्रति शंकाओं को दूर किया, बल्कि टीकाकरण मुहिम को भी जोरदार ढंग से आगे बढ़ाया, जिससे लोगों को कोविड से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह टीकाकरण में भी तेजी आई और लोगों के मन में भी कोविड टीके के प्रति भ्रम साफ हुए। यह 11 गांव अब आगे जिले के अन्य गांवों को भी कोविड की संभावित तीसरी लहर से बचाने के लिए कोविड टीकाकरण प्रति सुचेत होने के लिए प्रेरित करेंगे।
इन 11 गांवों में खोख, मुंगो, वजीदड़ी, गांव सैंसरवाल, थेड़ी, शेखूपुरा, रसूूलपुरा जौड़ा, दूधनसाधां, रामपुर दुगाल, अजीत नगर और तलवंडी कोठे शामिल हैं। डीसी ने कहा कि प्रशासन 100 फीसदी टीकाकरण लक्ष्य को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रहा है, जिसके लिए हर ब्लाक में से हर सप्ताह 10 गांवों को चुना जाता है। जिले में कोविड से बचाव को मुकम्मल टीकाकरण के लिए सेहत विभाग की टीमें ग्रामीण विकास एवं पंचायत, राजस्व और खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभागों के साथ तालमेल किया जा रहा है।